Kangra: देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर बोलीं — “जन सेवा ही मेरा संकल्प”, हरिपुर बनेगा आदर्श अस्पताल, सड़कों और विकास योजनाओं पर बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

देहरा, 30 अक्टूबर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जन सेवा ही मेरा संकल्प है” और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके कुल बजट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा हरिपुर क्षेत्र की पंचायतों के विकास में लगाया जा रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र की सभी 55 पंचायतों को 10 से 12 लाख रुपये तक की राशि सड़कों, रास्तों और जनहित कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।

विधायक ने बताया कि देहरा से बंगलामुखी मंदिर रोड पर सड़क और नालियों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

कमलेश ठाकुर ने यह भी बताया कि हरिपुर दोसड़का क्षेत्र में एक नया सर्किट हाउस बनाया जाएगा, जो देहरा के सर्किट हाउस की तर्ज पर होगा। साथ ही हरिपुर ग्राउंड के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरिपुर को ‘आदर्श अस्पताल’ घोषित किया है। इसके लिए डॉक्टर और स्टाफ के आवास हेतु 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। वोल्टेज की कमी से जुड़ी शिकायतों पर विद्युत बोर्ड को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हरिपुर दोसड़का से पिल्लू–भटियाला रोड का निर्माण 30 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ रुपये की लागत से दो नई सड़कें — बनखंडी–वासा मेहवा रोड और बनखंडी–नौशहरा रोड — बन रही हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता बलवीर ठाकुर, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, एई विद्युत बोर्ड अरविंद धीमान, प्रधान शेर लुहारा सपना देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम, पूर्व कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत शर्मा, प्रधान बनखंडी विजय, पूर्व प्रधान अमी चंद, पूर्व उपप्रधान संजीव गुलेरिया, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।