Himachal: कांग्रेस ने हिमाचल में पूरी नहीं की कोई गारंटी, सफेद झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : जयराम

Date:

--Advertisement--

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोल रहे हैं। एक बयान में ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के लगभग दो साल हो गए हैं, लेकिन 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ है।

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में झूठ बोलने वाले और झूठ को सही साबित करने वाले अर्थशास्त्रियों की टीमें हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 18 से 60 वर्ष तक की सभी 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा पूरा नहीं हुआ। इसके साथ ही, युवाओं को स्टार्टअप योजना के तहत 680 करोड़ रुपए भी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है और जिस तरह से कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला है, उसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावों के बाद, लाभ देने का वादा करने वाली कांग्रेस जल्द ही अपना स्टैंड बदल देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।

चंबा की इस छात्रा ने किया कमाल, पूरे जिले से अकेले राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ चयन; 15 सितंबर को ऑनलाइन देगी...

चंबा के भटियात की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिंस का राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 के लिए चयन हुआ है। वह पूरे जिले से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं और 15 सितंबर को ऑनलाइन प्रस्तुति देंगी।