Himachal: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की TET नवंबर 2025 परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीईटी (TET) नवंबर 2025 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पंजाबी, उर्दू, टीजीटी (आर्ट्स) और टीजीटी (मेडिकल) विषयों की परीक्षाएं 2 और 5 नवंबर को आयोजित की जाएंगी।

ऐसे होगी परीक्षा की समयसारिणी

पंजाबी टीईटी: 2 नवंबर, सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक

उर्दू टीईटी: 2 नवंबर, दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक

टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी: 5 नवंबर, सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक

टीजीटी (मेडिकल) टीईटी: 5 नवंबर, दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक

कुल इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

• पंजाबी टीईटी: 88 अभ्यर्थी

• उर्दू टीईटी: 11 अभ्यर्थी

• टीजीटी (आर्ट्स): 12,026 अभ्यर्थी

• टीजीटी (मेडिकल): 4,747 अभ्यर्थी

एडमिट कार्ड हुए अपलोड

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी TET लिंक पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।