Kangra: कांगड़ा में सनसनी: सड़क किनारे मिला पंचायत उपप्रधान का शव, सिर पर गहरी चोटों के निशान, हत्या का शक

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चडियार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी छेक पंचायत के रूप में हुई है, जो पंचायत का उपप्रधान भी था। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी लोकेंद्र नेगी और एसपी कांगड़ा अशोक रतन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक के भाई शशि कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कॉल के बाद हुआ था संपर्क बंद

जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार सोमवार रात घर से चडियार बाजार की ओर गया था। उसने अपने भाई से कहा था कि वह रात 10 बजे तक घर लौट आएगा, लेकिन जब भाई ने 10 बजे फोन किया, तो फोन बंद मिला।

कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि रवि कुमार का शव गांव के पास सड़क किनारे पड़ा है।

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो रवि के सिर पर गंभीर चोटें दिखाई दीं। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मृतक के भाई शशि कुमार ने बताया कि दोनों अविवाहित हैं और घर में अकेले रहते थे। उन्होंने कहा कि रवि का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन सिर की चोटें यह इशारा करती हैं कि मामला सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि हत्या हो सकता है।

एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

“मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी,” – एसपी अशोक रतन।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।