Himachal: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज – “मुख्यमंत्री जब मन करे पिकनिक पर निकल जाते हैं, जनता मिलना तो भूल ही गए”

Date:

--Advertisement--

मंडी, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मंडी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शायद यह भूल चुके हैं कि जनता से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना भी उनकी जिम्मेदारी है।

जयराम ने तंज कसते हुए कहा,

“जब मुख्यमंत्री का मन करता है, तो अपने मित्रों संग पिकनिक पर निकल जाते हैं, रात को वहीं डेरा डालते हैं और सुबह भूल जाते हैं कि वहां करने क्या आए थे।”

“जनसंपर्क कार्यक्रम भूल चुकी है सुक्खू सरकार”

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने ही शुरू किए गए जनसंपर्क कार्यक्रमों को भूल चुकी है।

इस कारण न तो जनता की सुनवाई हो रही है, न ही अधिकारी गांवों तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि

“यही नेता पहले भाजपा के जनमंच कार्यक्रम का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज जनता खुद महसूस कर रही है कि उस मंच पर कम से कम अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलता था।”

“भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में विकास पर लगा ग्रहण”

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा के विधायक जीते हैं, वहां विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन इलाकों में अधिकृत प्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर अपने करीबी मित्रों को तरजीह दी है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर रौब झाड़ रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि

“यह रवैया एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और जनता का सरकार से भरोसा लगातार कम होता जा रहा है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।