Shimla: हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द! दिल्ली में सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और रजनी पाटिल के बीच गहन मंथन

Date:

--Advertisement--

शिमला/दिल्ली, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन के बड़े फेरबदल की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से मुलाकात की। इस बैठक में सत्ता-संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि अब प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर जल्द ही हाईकमान की मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है, और अब सिर्फ शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मंजूरी बाकी है। वहीं, कुछ नेताओं ने राज्य में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी पैरवी की है ताकि संगठन में संतुलन बनाया जा सके।

तीन साल पूरे होने से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार

दिसंबर में हिमाचल में सुक्खू सरकार अपने तीन साल पूरे करने जा रही है, और इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार तथा बोर्ड और निगमों में ताजपोशी भी संभव मानी जा रही है। यह बैठक पहले से निर्धारित थी, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दोपहर बाद रजनी पाटिल से मुलाकात की।

वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस सिर्फ पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में काम कर रही है। जिला व ब्लॉक इकाइयाँ और राज्य कार्यकारिणी पिछले साल से भंग हैं, जब लोकसभा चुनाव में पार्टी को हिमाचल की सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में संगठन की कमी से सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचाने में दिक्कतें आ रही हैं।

आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को देखते हुए संगठन के पुनर्गठन की मांग लगातार उठ रही है, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूती मिल सके।

बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को दिल्ली से बिहार रवाना होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। सुक्खू बिहार में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

अग्निहोत्री बोले – रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर रजनी पाटिल के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर भी साझा की और लिखा कि उन्होंने संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

नवम्बर में तय होगा संगठन का नया ढांचा: सुक्खू

दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नवम्बर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन पर अंतिम मुहर लग जाएगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।