Himachal: हिमाचल के सीएम सुक्खू ने केंद्र से मांगी मदद, बोले – आपदाओं ने तोड़ी प्रदेश की कमर, चाहिए 2% अतिरिक्त ऋण सीमा

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की कठिन वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की अपील की है। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए प्रदेश की ऋण सीमा में 2 प्रतिशत वृद्धि का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार लगातार राजस्व बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है, लेकिन राजस्व घाटा अनुदान में भारी कटौती और पिछले तीन वर्षों में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।

3 वर्षों में 18,000 करोड़ का नुकसान, 1321 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते तीन वर्षों में हिमाचल को लगभग 18,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इन आपदाओं में 1321 लोगों की जान गई, जबकि सड़कों, पुलों और भवनों को भारी क्षति पहुंची।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान में भी लगातार कमी आई है —

• वर्ष 2020-21 में यह राशि 10,249 करोड़ थी,

• जो 2025-26 तक घटकर 3,257 करोड़ रह जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी दरों के युक्तिकरण से राज्य के कर राजस्व में कमी आई है, जिससे वित्तीय स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

केंद्र ने दिया सकारात्मक संकेत

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक में राज्य सरकार के वित्तीय सुधारों और खर्च नियंत्रण उपायों की जानकारी दी। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और राज्य को

• विशेष केंद्रीय सहायता,

• बाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं

• और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं के लिए अतिरिक्त मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।