Kangra: नंदपुर भटौली में विधायक कमलेश ठाकुर ने सुनी जनता की समस्याएं, सड़क चौड़ीकरण और रेन शेल्टर के दिए आदेश

Date:

--Advertisement--

देहरा, 29 अक्तूबर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नंदपुर भटौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद गांवों की समस्याओं का समाधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और बुनियादी ढांचे का विस्तार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गांवों को बेहतर सड़कों और यातायात सुविधाओं से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है।

8 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेंगी सड़कें

कमलेश ठाकुर ने बताया कि गुलेर से नंदपुर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 3 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य जारी है। वहीं नंदपुर से बरियाल लुदरेट सड़क के चौड़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, और कार्य जल्द शुरू होगा।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नंदपुर–बरियाल–लुदरेट सड़क पर चार रेन शेल्टर बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि यात्रियों को बारिश और धूप से राहत मिल सके।

10 करोड़ की पेयजल योजना से तीन पंचायतों को राहत

उन्होंने बताया कि नंदपुर–लुदरेट पेयजल योजना के लिए 10.69 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। इस योजना से तीन पंचायतों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

दो दिन में बहाल होगी बस सेवा

ग्रामीणों ने विधायक के सामने नंदपुर से टांडा बस सेवा बंद होने की समस्या रखी। इस पर उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों से बात कर दो दिनों के भीतर बस सेवा बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बस सेवा जल्द ही फिर शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने लिया नंद नाला प्रोजेक्ट का संज्ञान

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हाल ही में बीबीएमबी अधिकारियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें पोंग बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के आदेश दिए गए हैं। नंद नाला से जुड़ा कार्य जल्द शुरू कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

विस्थापितों और लैंडलेस लोगों के लिए भी उठाई आवाज

कमलेश ठाकुर ने पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि लैंडलेस लोगों के मामले सरकार के समक्ष रखे जाएंगे, ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर माह के अंत तक रेल सेवा शुरू होने की संभावना है।

ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड विशाल पत्रवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरु वचन सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग जीत सिंह, उप प्रधान शिवेंद्र सिंह और महिला आयोग सदस्य रीना दरोच सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।