Kangra: देहरा बनेगा “स्वच्छ और समृद्ध शहर”: विधायक कमलेश ठाकुर ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

देहरा, 28 अक्टूबर 2025: देहरा शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” के तहत नगर परिषद सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक कमलेश ठाकुर ने की। इस दौरान शहरी विकास, सीवरेज व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर शहर को स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में मॉडल बनाएं। उन्होंने कहा कि देहरा को पर्यावरण संरक्षण और नागरिक भागीदारी के जरिए एक “स्वच्छ और समृद्ध शहर” के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है।

शहर के हर घर तक पहुंचे बुनियादी सुविधाएं

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। विधायक ने कहा कि जिन घरों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए, ताकि सभी परिवारों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

15 सितंबर से शुरू हुआ दूसरा चरण

नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी ने बताया कि “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” का दूसरा चरण 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण सुधार, ठोस कचरा प्रबंधन और जन-जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नागरिक सुविधा बढ़ाने के लिए सिटिजन सेवा पोर्टल के माध्यम से कूड़े के बिल ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं।

हर वार्ड में होंगे समाधान शिविर

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वार्ड में “समाधान शिविर” आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों की शिकायतों का निपटारा समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी से ही देहरा को स्वच्छ और समृद्ध बनाया जा सकता है।”

बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार, कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, पार्षद सुनीता शर्मा, दीपिका हरबंस लाल, सुरेश चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।