कांगड़ा: शांता कुमार का जनसंख्या और मुस्लिम प्रवृत्ति पर बड़ा बयान, भारत में एक और पाकिस्तान की मांग पर जताई चिंता

Date:

--Advertisement--

पालमपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने भारत में मुस्लिम आबादी के बढ़ने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है कि 2027 में उनकी सरकार गिर जाएगी, क्योंकि मुस्लिम जनसंख्या बढ़ रही है। शांता कुमार ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई है कि भारत में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ रहा है। मुस्लिम जनसंख्या हिन्दू जनसंख्या की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रही है, जहां कुछ लोग चार शादियां और कई बच्चे कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही हालात बने रहे, तो भारत में एक और पाकिस्तान की मांग उठ सकती है।

शांता कुमार ने इस मुद्दे को गंभीर और खतरनाक बताया। उन्होंने भारतीय सरकार से जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की अपील की। अगर तुरंत कानून बनाना संभव नहीं है, तो सरकार को यह अनिवार्य करना चाहिए कि जिन परिवारों के दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी और ऐसे परिवारों के सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी प्रयासों के बावजूद देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है, और इसका मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या है। शांता कुमार ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी से भी बड़ा खतरा बढ़ती मुस्लिम प्रवृत्ति है। देश को इस मुद्दे पर जागरूक होना चाहिए और सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।