कुल्लू: बिजली बोर्ड ने निर्वाचन कार्यालय का कनेक्शन काटा, 20 सरकारी विभागों को नोटिस जारी

Date:

--Advertisement--

कुल्लू में बिजली बोर्ड ने बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब बिजली बोर्ड का ध्यान निजी और सरकारी विभागों से करोड़ों की बकाया राशि वसूलने पर है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। मंगलवार को, कुल्लू में निर्वाचन कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया, क्योंकि पिछले एक साल से करीब 2 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था, जो कई बार नोटिस भेजने के बाद भी जमा नहीं किया गया।

इसके साथ ही, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, बीडीओ कार्यालय सहित 20 अन्य सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन विभागों पर करीब 5 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के अंदर बिल जमा नहीं किए गए, तो इन विभागों के भी बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

कुल्लू बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय का कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटा गया है और इसे तभी जोड़ा जाएगा जब बिल का भुगतान हो जाएगा। साथ ही 20 अन्य सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजे गए हैं और अगर एक महीने में बिल जमा नहीं हुआ, तो उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा, निजी उपभोक्ताओं को भी जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।