Kangra: मैक्लॉडगंज में देर रात पार्टी के दौरान नशे की घटना, एसपी कांगड़ा अशोक रतन की तत्परता से कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश: मैक्लॉडगंज में बीती रात लगभग 2 बजे एक निजी होटल में आयोजित लेट नाइट पार्टी में युवाओं और युवतियों के नशे में होने की जानकारी मिलते ही एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया।

सूचना के अनुसार, एक पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मैक्लॉडगंज के जोगीवाड़ा रोड स्थित होटल में पार्टी में शामिल था। पिता अपने रिश्तेदार के साथ वहां पहुंचे और देखा कि अंदर लगभग 50-60 भारतीय और तिब्बती मूल के युवक-युवतियां नशे की हालत में थे। जैसे ही पिता वहां पहुंचे, उनका बेटा भाग गया और कुछ युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पिता सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

पिता ने घटना की जानकारी रात करीब 2.15 बजे संबंधित अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद, एसपी कांगड़ा अशोक रतन को व्हाट्सएप पर पूरी घटना भेजी गई। 10 मिनट के भीतर एसपी साहब ने स्वयं संपर्क किया और मौके पर टीम भेजने का आश्वासन दिया।

अगली सुबह पिता ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। इस दौरान नशे में युवकों ने पिता पर बोतलें फेंकने की भी कोशिश की, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

हालांकि इस पूरे मामले में एसपी कांगड़ा अशोक रतन की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय रही, लेकिन मैक्लॉडगंज में लेट नाइट पार्टी और नशे का कारोबार एक गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह होटल अक्सर सुबह 5-6 बजे तक नशे की हालत में युवाओं को छोड़ता है और कई बार यहाँ सुबह-सुबह झगड़े और हिंसा की घटनाएं भी देखी गई हैं।

व्यापार मंडल मैक्लॉडगंज और होटल एसोसिएशन को इस पर नजर रखनी चाहिए और ऐसे मामलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।