Chamba: चंबा पुलिस ने होटल से चिट्टा बरामद कर पंजाब के युवक को किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

चंबा, हिमाचल प्रदेश: चंबा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह एक निजी होटल से पंजाब के युवक को चिट्टा और नगदी के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर ताडोली में स्थित होटल गंगाधर में युवक नशे की खेप को छुपाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एचटीसी पुलिस की टीम ने सुबह लगभग 5 बजे होटल पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 3.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और नशे की बिक्री से अर्जित 7,600 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल दीप, पुत्र हर चरण सिंह, निवासी गांव व डाकघर सलोधिन खत्री यां कलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डोब स्कूल में बच्चों को सर्पदंश से बचाव की दी गई अहम जानकारी, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या नहीं

राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोब में सर्पदंश जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को सांप के काटने पर घबराने के बजाय प्रभावित व्यक्ति को शांत रखने और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी।

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

Kangra: रैत स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की गूंज, SDM ने चिट्टे के खतरों से किया आगाह; जल्द लगेगा करियर काउंसलिंग सत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को चिट्टे के खतरों से आगाह किया और जल्द करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की।