शिमला: आरटीओ ने रिज पर लगाया नाका, बिना रजिस्ट्रेशन चल रही 2 एंबुलेंस के काटे चालान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आरटीओ ने फिर से रिज पर नियमों का उल्लंघन करने वाले एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई की है। मंगलवार को आरटीओ शिमला ने रिज पर नाका लगाया और एंबुलेंसों की जांच की। करीब 10 से 12 एंबुलेंस की जांच की गई, जिसमें 2 एंबुलेंस बिना रजिस्ट्रेशन के पाई गईं। इस पर आरटीओ अधिकारी अनिल शर्मा ने दोनों एंबुलेंस चालकों के 3-3 हजार रुपए के चालान किए। चालकों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन करवाकर ही चलाएं। अगर फिर बिना रजिस्ट्रेशन के एंबुलेंस पाई गई, तो चालान की राशि दोगुनी होगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि एंबुलेंस चालक अब सिर्फ गंभीर मरीजों को ही रिज से ले जा रहे हैं और रूटीन चेकअप वालों को नहीं ले जा रहे हैं। इससे पहले भी आरटीओ ने ऐसी ही कार्रवाई की थी, जब एंबुलेंसों में सवारियां ढोई जा रही थीं।

कहीं भी हो सकती है टैक्सी, एंबुलेंस और अन्य वाहनों की जांच

आरटीओ अधिकारी अनिल शर्मा ने टैक्सी, एंबुलेंस और अन्य वाहनों के चालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं। शहर में कहीं भी और किसी भी समय जांच हो सकती है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो चालान किया जाएगा, और बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।