कांगड़ा वैली कार्निवाल: सुनील राणा ने “आ सामिया” गीत से बिखेरा जलवा, साहिल ने भी बांधा समां

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली संस्कृति और स्थानीय कलाकारों के नाम रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया थे, जिनका उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया।

इस संध्या का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोक गायक सुनील राणा रहे, जिन्होंने अपने ऊर्जावान गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुनील ने “आ सामिया,” “कांचा चढ़ेया पहाड़ा,” “जोटे पयूरा हीना,” और “प्यारी भोटिलए” जैसे लोकप्रिय हिमाचली गीत गाए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

सुनील राणा के साथ पहाड़ी गायिका पूनम भारद्वाज ने भी अपनी सुरीली आवाज में “डफली वाले,” “लाल तेरा साफा,” “रिमझिम बरखा,” और “पांगी पक्की ठांगी” जैसे गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मशहूर गायक कुमार साहिल ने अपनी आवाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने हिंदी और पंजाबी गीत “पहले भी मैं तुमसे मिला,” “ले जाए जाने कहां हवाएं,” “हर किसी को नहीं मिलता,” “डायमंड दी झांझर,” और “डॉलरां वांगू नी नाम साडा चलदा” प्रस्तुत किए।

हिमालयन रूट्स बैंड के गायक लोकी वर्मा ने “बांका मुल्क,” “कांची रे कांची,” “इस गराए देया लंबरा,” और “पिया रे पिया रे” जैसे गीत गाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा, लोक गायक राजेश हैप्पी ने “एकतारा बजदा वे,” सतीश पुजारी ने “डाडे दिए बेडिए,” और मोहित गर्ग ने “रूणझुणुआ” गाने प्रस्तुत किए, जिससे सभी का मनोरंजन हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।