Kangra: ग्रामीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता – देहरा विधायक कमलेश ठाकुर का बड़ा बयान

Date:

--Advertisement--

देहरा, 7 सितंबर। देहरा के विधायक कमलेश ठाकुर ने साफ कहा है कि प्रदेश का असली विकास तभी संभव है जब ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत तरीके से पहुंचें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचे।



विधायक ठाकुर आज जल शक्ति विश्रामगृह, देहरा में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।



उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में जितनी भी ज़रूरतें हैं, उन सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
लोगों द्वारा रखी गई कई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया, जबकि बाकी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।



इस दौरान एक खास पहल भी देखने को मिली। गुलेर निवासी नंद किशोर परिमल ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 25 हजार रुपये का चेक विधायक के माध्यम से भेंट किया। इसके अलावा जल शक्ति विभाग के मल्टीपरपज वर्कर का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिला और ज्ञापन सौंपा।



कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल चौधरी, वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंद्रजीत शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार (बनखण्डी), आशा धीमान (सुनेहत), अंजना ठाकुर (ध्वाला), सरन दास (रजोल), रीना बग्गा (बिलासपुर) समेत कई पंचायतों के लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।