Kangra: बड़ा भंगाल के लोगों तक राहत पहुँची हेलीकॉप्टर से, प्रशासन कह रहा- हम आपके साथ हैं!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 06 सितंबर। कांगड़ा जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सरकार और जिला प्रशासन ने अति दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में राशन, दवाइयाँ और अन्य जरूरी सामग्री लोगों तक पहुँचाई। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित लोग काफी खुश हैं और उन्हें बड़ी राहत मिली है।



उपायुक्त हेमराज बेरवा ने बताया कि कल भी हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुँचाने का प्रयास किया गया था, लेकिन भौगोलिक और मौसम संबंधी वजहों से बड़ा हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया। इसके बाद वायुसेना के छोटे हेलीकॉप्टर को लगाया गया, और आज आवश्यक सामग्री सफलतापूर्वक प्रभावित लोगों तक पहुँचाई गई।



उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन हर परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।



उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार बड़ा भंगाल और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राहत और पुनर्वास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे जल्द ही बड़ा भंगाल का दौरा करेंगे और वहाँ हुए नुकसान का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेंगे। इससे पहले उन्होंने बाढ़ प्रभावित इंदौरा क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया था।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को राहत और पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में केवल 42 संपर्क मार्ग और 11 पेयजल योजनाएं बाधित हैं, जिनकी मरम्मत तेजी से जारी है।


इंदौरा क्षेत्र में भी प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।