Kullu: कुल्लू में भूस्खलन का खतरा! पीएचसी भुट्टी भवन पर मंडरा रहा संकट, उपायुक्त ने किया आपात निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 1 सितंबर: जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच लग घाटी के भुट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन भूस्खलन के खतरे में आ गया है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने सोमवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीएचसी भवन को सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रुकावट न आए। इसके अलावा भूस्खलन से बंद हुई सड़क को भी जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए गए। यह सड़क लगभग छह पंचायतों के 20 गांवों को जोड़ती है और रविवार रात की बारिश के कारण यह अवरुद्ध हो गई थी।



उपायुक्त ने बताया कि भुट्टी पीएचसी के सामने 120 फीट लंबा वैली ब्रिज बनाया जा रहा है। इसे अगले 3-4 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा, जिससे 20 गांवों का संपर्क बहाल हो जाएगा। इस पुल से मानगढ़, कालंग, शालंग, ग्रामंग, तीयूण, दोग्री, समाणा, थाच, मशणा, नागझोर, सजक, तेलंग, कणोंण, शीलाणी, भुट्टी, भलयानी, बड़ाग्रां और कमांड सहित करीब 8 हजार लोगों को राहत मिलेगी।

उपायुक्त ने बताया कि लगातार बारिश के कारण निजी संपत्तियों के साथ-साथ सरकारी भवन, सड़कें, पुल, पेयजल योजनाएं, दूरसंचार नेटवर्क और विद्युत लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। सभी विभाग 24 घंटे मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए कार्यरत हैं ताकि आम जनता को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी-नालों और भूस्खलन प्रभावित इलाकों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।