Himachal: हिमाचल में तबाही मचाएगी बारिश! स्कूल-कॉलेज बंद, सैकड़ों सड़कें और बिजली-पानी ठप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी दी है कि राज्य में 7 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले कुछ घंटों में बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और शिमला में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का खतरा है।

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे तक तीन नेशनल हाईवे समेत 793 सड़कें बंद हो चुकी थीं। यही नहीं, 2,174 बिजली ट्रांसफार्मर और 365 पानी की योजनाएं ठप हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान चंबा जिले को हुआ है, जहां 253 सड़कें, 269 ट्रांसफार्मर और 76 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी में 265 और सिरमौर में 136 सड़कें बंद हैं। कई जगह लोग पैदल चलने को मजबूर हैं क्योंकि गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।