Hamirpur: चबूतरा में रातभर तबाही: 5 घर मलबे में तब्दील, दर्जनों पर खतरा मंडराया

Date:

--Advertisement--

चबूतरा (हिमाचल प्रदेश), 2 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के चबूतरा गांव में सोमवार रात जमीन धंसने और भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में 5 मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि दर्जनों घर अभी भी खतरे की जद में हैं।

जिला प्रशासन पूरी रात से ही मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वहीं, क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह खुद प्रभावित परिवारों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने मंगलवार सुबह पीड़ितों को स्कूल में तैयार नाश्ता खिलाया और भरोसा दिलाया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, खाने-पीने की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।

विधायक ने कहा, “हम दिन-रात अपने लोगों के साथ खड़े हैं। यह आपदा बड़ी जरूर है, लेकिन हमारी एकता और भाईचारा इससे भी बड़ा है।”

इस हादसे में नरोत्तम दास (पुत्र महंत राम), केवल कृष्ण (पुत्र महंत राम), किशोरी लाल (पुत्र महंत राम), सीतो देवी (पत्नी प्रभु राम) और बंसी राम (पुत्र ख्याली राम) के घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए।

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।