Kangra: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंदिर में नवाया शीश, बोले – 1 करोड़ से बदलेगा डल झील का रूप!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 31 अगस्त। रविवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

पठानिया ने कहा कि वे प्रदेश में खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनसेवा के अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हैं। मंदिर कमेटी ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सबसे बड़ी घोषणा करते हुए उप मुख्य सचेतक ने बताया कि 1 करोड़ रुपये की लागत से डल झील का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सरकार का मकसद है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और मंदिरों का विकास आधुनिक और व्यवस्थित ढंग से हो।

केवल सिंह पठानिया ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद भी किया।

पूजा के बाद पठानिया अपनी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया और बेटी हर्षिता के साथ मंदिर में शीश नवाने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रतन, तहसीलदार गिरिराज, जिला परिषद सदस्य रितिका, मेला मजिस्ट्रेट राजेश पटाकू, वर्षा कटोच, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर, मेयर नीलू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और ओमकार नहरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।