चम्बा-तीसा मार्ग पर बस-बाइक टक्कर: बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

चम्बा-तीसा मार्ग पर गत्ती घार के पास बस और बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान लेख राज, पुत्र सरसो राम, गांव खमूई कोहाल के रूप में हुई है, जो पुखरी जा रहे थे, तभी तीसा से आ रही एक निजी बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का एक हिस्सा बस के पहिए के नीचे फंस गया, जिससे बाइक सवार के सिर और टांग में चोटें आईं। बस और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने घायल को चम्बा पहुंचाया। वहीं, बस की सवारियों को दूसरी बस में चम्बा की ओर भेजा गया। पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चम्बा थाना की पुलिस टीम एसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। घायल के बयान मेडिकल कॉलेज में दर्ज किए गए। एमएस डॉ. देवेंद्र ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।