Sirmaur: भारी बारिश से गिरी नदी उफान पर, बैराज से छोड़ा गया पानी – प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

श्री रेणुका जी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गिरि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और दबाव को संभालने के लिए गिरि जटोन बैराज के गेट नंबर 9 से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। बैराज से पानी छोड़ने के बाद आसपास की पंचायतों और मैदानी इलाकों में पानी और बढ़ सकता है। ऐसे में बाढ़ या भूस्खलन का खतरा भी पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।

जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है और साफ-साफ कहा है कि इस समय नदी किनारे या उसके आसपास जाने से बिल्कुल बचें। पानी का बहाव बेहद तेज है और किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत प्रधानों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि इस चेतावनी को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी अनहोनी रोकी जा सके।

अगर कहीं पर प्राकृतिक आपदा, हादसा या कोई आपात स्थिति बनती है तो तुरंत जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र को सूचित करने की सलाह दी गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं – 01702-226401, 226402, 226403, 226404, 226405 और टोल-फ्री नंबर 1077। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 29 वर्षों की शानदार सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर हुए सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। धर्मशाला में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के छात्रों को बड़ी सौगात! BBA, BCA और PGDCA कोर्स शुरू, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में BBA, BCA और PGDCA पाठ्यक्रम शुरू होने पर महाविद्यालय परिवार ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। नए कोर्स शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।