Chamba: देर रात चम्बा में दर्दनाक हादसा: पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की बाइक पहाड़ी से टकराई, मौके पर गई जान

Date:

--Advertisement--

चम्बा के पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा जांघी गांव स्थित बन्नी माता मंदिर के पास हुआ।

मृतक की पहचान दिनेश (34) पुत्र कुंजु राम, निवासी गांव व डाकघर परंघाला, तहसील भरमौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दिनेश किसी काम से चम्बा गया था। रात करीब 1 बजे जब वह घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक (एचपी 46-4274) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पहाड़ी से जा टकराई। जोरदार टक्कर में दिनेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं चम्बा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, चम्बा थाना पुलिस ने मृतक के परिवार और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 7 पदों पर भर्ती, ताजा बैच के अभ्यर्थियों को भी मौका; 18 सितंबर से पहले करें रजिस्ट्रेशन

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती से भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को 18 सितंबर से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

कांगड़ा का सैर उत्सव: अखरोट के खेल से फसलों की पूजा तक, आज भी जिंदा है सदियों पुरानी लोक परंपरा

कांगड़ा का सैर त्योहार नई फसल, प्रकृति और खुशहाली के प्रति कृतज्ञता से जुड़ा लोक पर्व है। बैजनाथ में बच्चों के अखरोट खेलने से लेकर फसलों की पूजा तक, इस त्योहार से कई खास परंपराएं जुड़ी हैं।

Kangra: कुठंमा में युवाओं ने संभाली गांव की सफाई की कमान, रास्तों से झाड़ियां हटाईं और नालियां कीं साफ

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत कुठंमा में धौलाधार युवा क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने ग्रामीण रास्तों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई की।

शाहपुर में 100 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए कई बड़े निर्देश; लो-वोल्टेज से लेकर सड़क और स्कूल तक...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अंबाड़ी पंचायत के भाटी में पौधारोपण किया और लो-वोल्टेज, पानी, स्कूल, रास्तों व श्मशानघाट से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं कीं।