Kangra: HPU टीम का रिडकमार कॉलेज का बड़ा निरीक्षण, प्रगति और उत्कृष्ट सुविधाओं की खुलकर की सराहना!

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की एक उच्च स्तरीय टीम ने सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए संबद्धता निरीक्षण किया। टीम में विश्वविद्यालय के नामित सदस्य प्रो. जोगिंदर सकलानी और डॉ. नितिन व्यास के साथ सरकारी नामित सदस्य एवं राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह शामिल थे।



महाविद्यालय पहुंचते ही प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चन्द, प्रो. भूपिन्दर सिंह, डॉ. आशा मिश्रा, श्री नरेश कुमार और श्री वेद भूषण ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।


निरीक्षण के दौरान समिति ने पूरे कैंपस का दौरा किया, कक्षाओं, रिकॉर्ड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को बारीकी से परखा। टीम ने छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई और कॉलेज के माहौल पर राय भी जानी।


टीम ने महाविद्यालय में मौजूद सुविधाओं और पढ़ाई के माहौल की खुलकर सराहना की। प्रबंधन और फैकल्टी को बधाई देते हुए समिति ने सभी जरूरी औपचारिकताओं की समीक्षा पूरी की और तीन शैक्षणिक सत्रों के लिए संबद्धता रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट जल्द ही कुलपति और शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।