Kangra: राजकीय कॉलेज रिड़कमार में नशे के खिलाफ जबरदस्त जागरूकता अभियान, युवाओं ने लिया बड़ा संकल्प

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आज ‘एक युद्ध – नशे के विरुद्ध’ विषय पर एक जोरदार जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के तहत एंटी ड्रग क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की संयुक्त पहल में आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर गहराई से चर्चा हुई और विद्यार्थियों को इस गंभीर समस्या से सावधान रहने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने छात्रों से नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई और कहा, “जब युवा जागरूक होकर संकल्प लेते हैं, तो समाज में बदलाव लाना आसान हो जाता है।”



एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. हाकम चंद, NSS प्रभारी प्रो. मनोज कुमार, और क्लब के सदस्य प्रो. भूपिंदर सिंह व प्रो. आशा मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशामुक्त समाज बनाने में युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।



अभियान के दौरान पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से नशा छोड़ने का संदेश दिया।



यह कार्यक्रम एंटी ड्रग क्लब और NSS इकाई के सभी सदस्यों के समर्पित प्रयासों से सफल रहा। इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाई, बल्कि नशामुक्त समाज की ओर एक मजबूत कदम भी साबित हुई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।