Shimla: रोहड़ू में नशे का जाल: युवती समेत 4 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, कार से हो रही थी तस्करी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल के रोहड़ू उपमंडल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस की विशेष टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को चिट्टे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती और तीन युवक शामिल हैं। पुलिस ने कुल 20.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

कार में सवार थे आरोपी, तलाशी में मिला चिट्टा

पहला मामला रोहड़ू शहर के मक्खीनाला क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक कार (HR 03L-3643) को जांच के लिए रोका तो उसमें सवार तीन युवक-युवती घबरा गए। शक के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को 16.77 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस तरह हुई है:

  • रोहित कुमार (25) निवासी मोहाली, पंजाब
  • विशाल दत्ता (28) निवासी प्रतापनगर, तहसील अंब, जिला ऊना
  • दीपिका (23) निवासी सेक्टर 56, रूप नगर, चंडीगढ़

पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी में सक्रिय थे। अब इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर दूसरी गिरफ्तारी

दूसरे मामले में रोहड़ू की ही स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 वर्षीय युवक नवयुश को 4.09 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चिड़गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का सख्त संदेश

दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू उपमंडल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। पुलिस का सख्त संदेश है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।