Chamba: चम्बा के वर्षाशालिका में बैठे अमृतसर के युवक से 2.7 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने अमृतसर, पंजाब के एक युवक को 2.7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सतनाम सिंह, पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी पंचपुला क्षेत्र के ढूंडीयारा के पास हुई, जहां दलहौजी थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था।

पुलिस ने ढूंडीयारा बंगले के पास वर्षाशालिका में एक अनजान युवक को बैठे हुए देखा। जब पुलिस ने उससे वहां बैठने का कारण पूछा तो वह घबरा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दलहौजी हेमंत ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।