कांगड़ा: पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 731 ग्राम चरस के साथ 6 लोग गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: कांगड़ा जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में, पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत मौलीचक्क में नाके के दौरान 508 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चार युवकों, अनमोल कटोच (19) निवासी मंदेहड़ तहसील बैजनाथ, अंशुल भारद्वाज (20) निवासी घरथोली, गौरव शर्मा (23) निवासी पद्दर धर्मशाला और अदिया पंत (25) निवासी जदरांगल धर्मशाला को गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पंचरुखी नंद लाल शर्मा ने की है और आगे की जांच जारी है।

दूसरे मामले में, पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत बल्ह नाला के पास 141 ग्राम चरस बरामद हुई। यह चरस नड्डी के प्रवीन कुमार के पास से मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि धर्मशाला स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने की है।

तीसरे मामले में, बैजनाथ पुलिस ने रविवार सुबह भट्टू के पास नाके के दौरान 82 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मुनीष कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई, और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।