Himachal: डल्हौजी में बारिश बनी मुसीबत! लोहाली में भूस्खलन से भवन पर मंडराया खतरा, मलबा रास्ते में फैला

Date:

--Advertisement--

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब खतरा बनकर सामने आ रही है। डल्हौजी के वार्ड नंबर दो के लोहाली इलाके से बड़ी खबर है, जहां तेज बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और एक निजी भवन का सुरक्षा डंगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हालात गंभीर होते जा रहे हैं और उन्होंने इस बारे में नगर परिषद डल्हौजी को तुरंत सूचना दे दी है। उनका कहना है कि जिस भवन का डंगा टूटा है, अब वह भवन पूरी तरह खतरे की जद में आ चुका है। इतना ही नहीं, पास के कुछ अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाए, ताकि कोई बड़ी अनहोनी होने से रोकी जा सके।

इस पूरी स्थिति पर नगर परिषद डल्हौजी के कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डंगा भले ही निजी भवन का था, लेकिन उसके गिरने से जो मलबा सड़क पर फैल गया है, उसे हटाने के लिए नगर परिषद की टीम मौके पर भेज दी गई है। कर्मचारी मलबा साफ करने में जुट गए हैं, ताकि लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रशासन से भी उम्मीद है कि जल्द राहत के कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।