Kullu: अखाड़ा बाजार में अवैध नहीं है जामा मस्जिद, जानें रिकॉर्ड में किसके नाम दर्ज है जगह

Date:

--Advertisement--

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच, प्रशासन ने मीडिया के सामने दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। कुल्लू के एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद को अवैध कहना गलत है, क्योंकि यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है। यह रिकाॅर्ड पंजाब सरकार के समय का है, जब कुल्लू कांगड़ा जिले के अंतर्गत आता था और यह रिकाॅर्ड आजादी से पहले का है। 1970 के सरकारी गजट में भी इस जमीन का उल्लेख किया गया है।

एसडीएम ने यह भी बताया कि इस जमीन का रिकाॅर्ड राजस्व दस्तावेजों में मौजूद है, जिसमें गिरदावरी सहित अन्य रिकाॅर्ड भी शामिल हैं। 1999 में मस्जिद प्रबंधन ने टीसीपी से निर्माण की अनुमति मांगी थी, जो 2003 तक वैध थी। इस अनुमति में तीन मंजिला निर्माण का नक्शा शामिल था, जिसमें 980 स्क्वेयर मीटर में निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान में 150 स्क्वेयर मीटर अतिरिक्त निर्माण हुआ है, जिसे नियमित करने के लिए मस्जिद प्रबंधन ने टीसीपी में आवेदन किया है। इसलिए इसे अवैध निर्माण नहीं कहा जा सकता। एसडीएम ने 30 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विभिन्न संगठनों के साथ बैठक

30 सितम्बर को हिन्दू संगठनों द्वारा मस्जिद को अवैध बताते हुए प्रदर्शन की घोषणा के बाद, प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। इस बैठक में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, नगर परिषद, देवी-देवता कारदार संघ, और मस्जिद के मौलाना सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सभी ने अपने सुझाव साझा किए ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल और रणबीर सिंह निक्का समेत कई नेता हुए शामिल

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।