हमीरपुर: देवभूमि संघर्ष समिति की रैली में व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रैली के दौरान एक दुखद घटना में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय वीरेंद्र परमार, निवासी वटारन कांगू के रूप में हुई है। यह घटना उपायुक्त कार्यालय परिसर में हुई, जहां अचानक वीरेंद्र को दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार सुबह यह रैली वक्फ बोर्ड को समाप्त करने और मस्जिद तथा मजारों के अवैध निर्माण को रोकने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। रैली ज्ञापन देने के लिए उपायुक्त कार्यालय की ओर जा रही थी, तभी वीरेंद्र परमार को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत पुलिस वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

समिति के जिला संयोजक सुरजीत ठाकुर ने बताया कि वीरेंद्र परमार हमारे संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे और जब हम ज्ञापन सौंपने के बाद डीसी कार्यालय के गेट पर पहुंचे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।