Kullu: हिमाचल में बड़ा हादसा टला: कुल्लू में पहाड़ी दरकने से 3 गाड़ियां चपेट में, जानी नुकसान नहीं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सैंज-आनी-औट नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 5 बजे अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जो नीचे सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों पर आ गिरे। इस भूस्खलन में एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त गाड़ियों में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई और कुछ देर के लिए बाधित हुआ यातायात बहाल कर दिया गया। भूस्खलन की वजह से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।