Kangra: ज्वालामुखी में खैर तस्करी का पर्दाफाश: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की लकड़ी जब्त

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी (हिमाचल प्रदेश): वन विभाग ज्वालामुखी की टीम ने सपड़ी भाटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खैर के पेड़ों की अवैध कटान से संबंधित सैकड़ों मौछे बरामद किए हैं। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत 10 से 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक ठेकेदार अपने ही घर के पास खैर की छंटाई कर रहा था। जांच के दौरान उसके पास किसी भी प्रकार की खैर कटान की वैध अनुमति नहीं पाई गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व आरओ ज्वालामुखी ईशानी ने किया, जिनके साथ वनरक्षक रिक्की शर्मा, दीपक कुमार और विनोद कुमार शामिल थे। विभाग की टीम ने बरामद मौछों के साथ-साथ कटान में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। ठेकेदार का दावा है कि यह खैर के पेड़ उसने अपनी मिलकीयत भूमि से काटे हैं, लेकिन वन विभाग इस दावे की पुष्टि के लिए जांच कर रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

जांच के दौरान विभाग को यह भी पता चला कि अधिकांश पेड़ों को केवल काटा ही नहीं गया, बल्कि उन्हें जड़ से उखाड़ दिया गया है, जो वन कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। नियमों के अनुसार खैर कटान के दौरान पेड़ों को जड़ से नहीं हटाया जा सकता, लेकिन मौके पर जो स्थिति देखी गई, वह इस पूरे मामले को और भी गंभीर बनाती है।

वन विभाग ने आसपास के जंगलों में भी दबिश देना शुरू कर दिया है ताकि अवैध खैर कटान से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। आरओ ईशानी ने बताया कि यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है और आने वाले समय में ड्रोन की मदद से भी जंगलों की निगरानी की जाएगी ताकि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शने वाला नहीं है। क्षेत्र में खैर माफिया की सक्रियता को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की इस मुहिम से खैर तस्करों में हड़कंप मच गया है और विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।