Himachal: घुमारवीं में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 30.1 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 30.1 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस को बलोह फोरलेन पर मलयावर लिंक रोड के समीप नाकाबंदी के दौरान मिली, जब देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उस वाहन में सवार तीन युवकों से कुल 30.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (29 वर्ष) पुत्र कर्म चंद, निवासी गांव एवं डाकघर डावण, तहसील बल्ह, जिला मंडी; राज कुमार (25 वर्ष) पुत्र बृज लाल और लेख राज (25 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर कुमी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस पूरे मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अपने आस-पास नशे से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।