Chamba: चम्बा के भटियात में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो युवक 7.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के भटियात उपमंडल में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार देर रात सिहुंता पुलिस की गश्त के दौरान टियाला के पास थुलेल पुल पर दो युवकों को संदिग्ध हालात में घूमते देखा गया। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 7.17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राहुल मसीह (19 वर्ष) पुत्र सुरजीत मसीह, निवासी गांव व डाकघर कलानौर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और दिलबाग सिंह (30 वर्ष) पुत्र बाऊ, निवासी पंच गरिया, जिला बटाला (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों युवक हिमाचल में घुमते समय पुलिस की नजर में आए और उनके व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच हटली पुलिस चौकी के एएसआई पंकज कुमार द्वारा की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी यादव ने यह भी कहा कि चम्बा जिले में नशा तस्करी की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।