Kullu: मनिकर्ण ड्रग्स केस: पुलिस चेकिंग में युवक और युवती 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मणिकर्ण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मणिकर्ण-बरशैणी सड़क मार्ग पर रास्कट के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान की गई। पुलिस टीम ने जब एक स्कूटी (PB 70L-5557) को जांच के लिए रोका, तो उस पर सवार युवक और युवती की तलाशी लेने पर उनके पास से 114 ग्राम चरस बरामद हुई।

पकड़े गए युवक की पहचान अनुज (33 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, निवासी मकान नंबर 356, सरकारी मॉडल हाई स्कूल के पास, सेक्टर 29-ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं युवती हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन स्थित गुन्नू घाट की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मणिकर्ण थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि जब्त की गई चरस कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले को प्राथमिक रूप से नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बरामद नशे की मात्रा और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।