Mandi: करसोग में तबाही के मंजर का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, किया नुक्सान का गहन निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल में हाल ही में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। इस आपदा के प्रभावों का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक अंतर मंत्रालयीय टीम ने रविवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने करसोग के शंकर देहरा, सनारली, सरकोल और कुट्टी समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

केंद्रीय टीम के सदस्यों ने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं, लोक निर्माण विभाग की सड़कों, और कृषि एवं बागवानी विभाग की क्षतिग्रस्त कृषि योग्य भूमि तथा बागीचों की स्थिति का गहन अध्ययन किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय प्रशासन से राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मंडी के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) डॉ. मदन कुमार ने केंद्रीय टीम को करसोग क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और अब तक किए गए राहत प्रयासों की स्थिति से अवगत कराया।

इस केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के तहत शिमला स्थित सीडब्ल्यूसी के निदेशक वसीम अशरफ, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के शिमला कार्यालय के मुख्य अभियंता ए.के. कुशवाहा, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के गेहूं विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह और राज्य सरकार की ओर से राजस्व व आपदा प्रबंधन के निदेशक व विशेष सचिव डॉ. डी.सी. राणा शामिल थे।

करसोग उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम गौरव महाजन ने केंद्रीय टीम को आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर डॉ. मदन कुमार, एसडीएम गौरव महाजन, डॉ. मुरारी लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।