Kangra: युवाओं को सशक्त बनाकर बनाएं भविष्य सुरक्षित: कांगड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Date:

--Advertisement--

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग और मेरा युवा भारत (MY Bharat), कांगड़ा द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जनसंख्या से जुड़े सामाजिक, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया, जिसमें डॉ. गुलेरी ने MY Bharat द्वारा भेंट किए गए पौधे लगाए। यह गतिविधि पर्यावरण और जनसंख्या संतुलन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत की गई। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि यदि देश की युवा आबादी को शिक्षा, कौशल और सही दिशा प्रदान की जाए, तो यही आबादी देश के लिए जनसांख्यिकीय लाभांश बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को विवाह की सही उम्र, बच्चों के बीच उचित अंतर और मातृत्व स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूक करना आवश्यक है, ताकि समाज स्वस्थ और सशक्त बन सके।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि को अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए, बशर्ते हम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस निवेश करें। वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सूद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता और सामाजिक दायित्व से जुड़ा हुआ मुद्दा है। युवाओं को इस विषय में भागीदार बनकर समाज में प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत दो अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—पोस्टर निर्माण और वाद-विवाद प्रतियोगिता। दोनों प्रतियोगिताओं में 16-16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी संस्थान थे: गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज, योल; सत्यं नर्सिंग कॉलेज, शाहपुर; राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला; ज्ञान ज्योति कॉलेज, राजोल; और लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कथोग।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका (गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज), द्वितीय स्थान हिमांशी (गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज), और तृतीय स्थान वंशिका (सत्यं नर्सिंग कॉलेज) ने प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में तनिशा (गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज) ने प्रथम, अभिषेक (राजकीय महाविद्यालय) ने द्वितीय, और प्रियंका (लॉरेट फार्मेसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. गुलेरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से शुरू हुई और जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।

यह कार्यशाला और जागरूकता रैली जिले में युवाओं की सक्रिय भूमिका और जनसंख्या विषय पर संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुई। यह आयोजन ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।