Kangra: दिल्ली के ठगों ने नकली सोने से रची साजिश, बैजनाथ में ग्रामीण से ₹2.5 लाख की ठगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ क्षेत्र में नकली सोना बेचकर ठगी करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक ग्रामीण को असली सोना दिखाकर विश्वास में लिया और फिर नकली सोना बेचकर उससे करीब अढ़ाई लाख रुपये की ठगी की। घटना बैजनाथ उपमंडल के मंढेहड़ गांव की है, जहां दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र के रहने वाले इन दोनों आरोपियों ने खुद को मजदूर बताकर ग्रामीण से संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें खुदाई के दौरान सोने के कुछ टुकड़े मिले हैं।

ठगों ने ग्रामीण को पहले एक असली सोने का टुकड़ा दिखाया, जिसे पीड़ित ने स्थानीय सुनार से जांच करवाया और वह शुद्ध पाया गया। इससे ग्रामीण का भरोसा जीतकर उन्होंने बाकी सोना ₹2.5 लाख में बेच दिया और साथ ही यह भी कहा कि इस बारे में किसी से बात न करे। बाद में जब ग्रामीण को संदेह हुआ और उसने खरीदे गए अन्य सोने की जांच करवाई तो वह नकली निकला। इसके बाद उसने तुरंत थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही बैजनाथ पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। फिर बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये दोनों आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रह चुके हैं और पेशेवर ठग हैं।

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बैजनाथ लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है, जो हिमाचल प्रदेश या आसपास के राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा हो। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी ठगी की घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।