Kullu: मनाली में नशे का बड़ा खुलासा: वोल्वो बस स्टैंड के पास पंजाब का व्यक्ति 10.79 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

दिनांक 09 जुलाई 2025 को मनाली पुलिस थाना की टीम द्वारा बुद्धा चौक, वोल्वो बस स्टैंड के समीप गश्त एवं यातायात व्यवस्था के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को व्यक्ति के पास से 10.790 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान तरसेम (उम्र 40 वर्ष) पुत्र श्री राम सिंह, निवासी मकान नंबर 49, वार्ड नंबर 28, पीपल वाला चौक, पुराना बाजार, तहसील व जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है।

बरामद नशे के संबंध में मनाली पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशे की खरीद-फरोख्त किससे की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।