Mandi: आपदा के बाद जलशक्ति विभाग का बड़ा एक्शन: मंडी में 588 पेयजल योजनाएं बहाल, ग्रामीणों का सहयोग बना मिसाल

Date:

--Advertisement--

मंडी, 7 जुलाई। हालिया आपदा के बाद मंडी जिले में जनजीवन को सामान्य बनाने के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि प्रशासन का पूरा अमला दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं बहाल करने में जुटा हुआ है।

जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजल योजनाओं की बहाली को सबसे अहम मानते हुए तेज़ी से काम किया जा रहा है। विभाग के लगभग 2000 कर्मचारी फील्ड में कार्यरत हैं, जो खराब पाइपलाइनों की मरम्मत और जल आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब तक कुल 790 प्रभावित पेयजल योजनाओं में से 588 को बहाल किया जा चुका है, जबकि 202 योजनाओं पर कार्य जारी है।

विशेष रूप से सराज विधानसभा क्षेत्र, जो इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ, वहां की 241 पेयजल योजनाओं में से 132 अस्थायी रूप से बहाल हो चुकी हैं, जबकि शेष 109 योजनाओं पर काम प्रगति पर है। इन योजनाओं के ठप होने से कुल 81 पंचायतें प्रभावित हुई थीं। अब तक 15 पंचायतों में पूरी तरह और 48 पंचायतों में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जबकि 18 पंचायतों में बहाली का कार्य चल रहा है।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि ग्रामीणों का सहयोग इस कार्य में अत्यंत सराहनीय रहा है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मलबा हटाने और पाइपलाइन जोड़ने में श्रमिकों और विभाग की टीमों की सहायता की है। विभागीय अधिकारी भी लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर गांव में जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल पहुंचे।

इसके साथ ही, बिजली और सड़क संपर्क की बहाली भी प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे प्रभावित लोगों का जीवन जल्द सामान्य हो सके। उपायुक्त ने आम जनता से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पानी को उबाल कर ही पिएं ताकि जल जनित बीमारियों से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।