Mandi: थुनाग-जंजैहली सड़क बहाली के लिए जारी है युद्धस्तर पर कार्य: उपायुक्त ने जताई सरकार की प्रतिबद्धता

Date:

--Advertisement--

जंजैहली, 7 जुलाई। जिला मंडी के आपदा प्रभावित जंजैहली क्षेत्र में राहत और पुनर्वास कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे राहत, बचाव, बिजली, पानी और सड़क बहाली के कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर एसपी मंडी साक्षी वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने बताया कि जंजैहली क्षेत्र में कुल छह पटवार सर्कल आते हैं और आज इन सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा फोकस आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने पर है, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इन क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जंजैहली को करसोग से जोड़ने वाला सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। वहीं, जंजैहली से थुनाग को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और इस मार्ग पर वैली ब्रिज लगाए जाने हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए क्षेत्र में कई टीमें काम कर रही हैं। जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है और अब तक क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिशत पेयजल योजनाएं बहाल कर दी गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में उपायुक्त ने कहा कि लोगों को घर-द्वार पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिसमें हंस फाउंडेशन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

आपदा के कारण लापता हुए लोगों की तलाश के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। राजस्व विभाग के पटवारी और पंचायत सचिव गांव-गांव जाकर प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रदान कर रहे हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी सेवाएं समयबद्ध तरीके से बहाल की जाएं। इस समीक्षा बैठक में डीएसपी (आईपीएस) गौरवजीत सिंह, एसडीएम रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।