Kangra: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भतल्ला पंचायत में सड़कों की स्थिति का लिया जायजा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 7 जुलाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को भतल्ला पंचायत का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने डल और तोता रानी गांव की एम्बुलेंस सड़कों, गतड़ी गांव की सड़क और बरनेट-घेरा मुख्य मार्ग की स्थिति को मौके पर जाकर देखा और संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट ली।

निरीक्षण के दौरान श्री पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जैसे कि घेरा से करेरी और नौली मार्ग, उनकी तुरंत मरम्मत की जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा, उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि आगामी एक माह के भीतर सभी प्रस्तावित रेनशेल्टरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

बरनेट गांव में विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में धौलाधार एक्सप्रेस हाईवे का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

इस निरीक्षण के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, कार्यकारी अभियंता दिनेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल ठाकुर और वन विभाग के आरओ सुमित शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।