Kangra: हिमाचल के जोल गांव का जांबाज सिपाही अंकज कुमार शहीद, 27 जून को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के जोल गांव से दुखद खबर सामने आई है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में चालक पद पर तैनात 35 वर्षीय जवान अंकज कुमार का निधन हो गया है। वे उत्तराखंड के अलमोड़ा में ड्यूटी पर थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव जोल लाई जाएगी, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

शहीद अंकज कुमार के निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया है और माहौल बेहद गमगीन है। अंकज के पिता ठाकुर सिंह गांव में दर्जी का काम करते हैं, जबकि उनकी माता कांता देवी एक गृहिणी हैं। खास बात यह है कि अंकज की पत्नी सपना देवी गर्भवती हैं। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 10 और 7 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार, अंकज कुमार ने आईटीबीपी में 9 वर्षों तक सेवा दी थी। उनकी पत्नी और बच्चे अलमोड़ा में उनके साथ ही रहते थे। बीते माह ही अंकज कुमार कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे और इस दौरान उन्होंने जातर और भोज का आयोजन भी किया था। इसके बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। ड्यूटी पर लौटने के कुछ ही दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

अंकज कुमार की पार्थिव देह को अलमोड़ा से सड़क मार्ग द्वारा उनके घर लाया जा रहा है। शुक्रवार को जब उनका शव गांव पहुंचेगा, तब सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।