Sirmaur: राजगढ़ के सरकारी स्कूल में टीचर पर 24 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित, पुलिस रिमांड पर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के गंभीर मामले ने शिक्षा व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी शिक्षक राकेश कुमार, जो टीजीटी (नॉन-मेडिकल) पद पर कार्यरत था, को शिक्षा निदेशालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निदेशालय ने सस्पेंशन के आदेश उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर कार्यालय को ईमेल के जरिए भेजे हैं। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

यह मामला तब सामने आया जब स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए प्रिंसिपल के समक्ष शिकायत की। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने यौन उत्पीड़न निवारण समिति की आपात बैठक बुलाई, जिसमें छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया। बैठक में छात्राओं ने खुलकर बताया कि किस प्रकार आरोपी शिक्षक लंबे समय से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था।

छात्राओं की गवाही के बाद स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजगढ़ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वर्तमान में वह पुलिस रिमांड पर है।

शिक्षा उपनिदेशक हायर डॉ. हिमेंद्र बाली ने पुष्टि की है कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। यौन उत्पीड़न समिति द्वारा बनाई गई रिपोर्ट और आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी शिक्षा निदेशालय को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उपनिदेशक एलीमेंट्री को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।