Himachal: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर चलती कार में कपल की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

Date:

--Advertisement--

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की एक शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। यह मामला 14 जून का है, जब सुंदरनगर से डडौर चौक के बीच एक चलती कार में सवार युवक और युवती ने सनरूफ से बाहर निकल कर सरेआम अश्लील हरकतें कीं। यह कार हरियाणा के कैथल जिले के गुहला उपमंडल में पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो करीब 35 सेकंड का है, जिसे पीछे चल रही एक स्थानीय गाड़ी में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था।

Advertisement – HIM Live Tv

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है और कहा है कि देवभूमि हिमाचल की सड़कों पर इस तरह की बेहूदा हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी पर्यटक ऐसा दुस्साहस न कर सके।

इस संबंध में डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार की पहचान की गई, जिसे सुंदरनगर फोरलेन पर जरल में लगे आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरे की मदद से ट्रैक किया गया। इसके बाद पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत डेंजरस ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग के आरोप में ₹4,000 का चालान किया है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी फोरलेन पर पंडोह से मनाली के बीच कुछ पर्यटकों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल कर शराब और सिगरेट का सेवन करते नजर आए थे। लगातार इस तरह की घटनाएं हिमाचल में पर्यटन के नाम पर हो रही अनुशासनहीनता और कानून की अनदेखी की ओर इशारा करती हैं, जिससे स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं।

लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और आस्थाओं का सम्मान होना चाहिए और जो भी इस मर्यादा को भंग करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।