Himachal: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पिकअप जीप चालक की मौत हो गई। यह घटना बीती रात करीब पौने दो बजे हुई, जब एक ट्रक समलेटू पुल से गुजर रहा था। ट्रक चालक सुच्चा सिंह, जो कि जिला बिलासपुर के पलाह-जामली गांव का निवासी है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह पुल पार कर रहा था, तो पीछे से जोरदार टक्कर की आवाज आई। आवाज सुनकर उसने ट्रक रोक कर नीचे देखा, तो पता चला कि एक पिकअप जीप उसके ट्रक के पीछे की तरफ कंडक्टर साइड में लगभग तीन से चार फुट अंदर तक घुस चुकी थी।

Advertisement – HIM Live Tv

इस हादसे में पिकअप जीप का चालक चमन लाल, जो कि मंडी जिले के हवाणी गांव का रहने वाला था, गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह निष्कर्ष निकाला है कि हादसा पिकअप चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। इस संबंध में यातायात थाना भगेड़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम एम्स कोठीपुरा में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने की है और बताया कि आगामी कार्रवाई यातायात थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल द्वारा की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

Kangra: बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे भारी वाहनों पर रोक, Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही होगी सीमित

कांगड़ा में बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।