Sirmaur: यमुनाघाट बॉर्डर पर बड़ी ड्रग्स पकड़: दो तस्कर 2900 से ज्यादा नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब की स्पैशल डिटैक्शन सैल टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित यमुनाघाट बैरियर पर नाके के दौरान दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 2,386 नशीले कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

Advertisement – HIM Live Tv

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र भीमा राम और गोविंद राम पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव अंबोया, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं। पूछताछ के आधार पर इनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और लगातार निगरानी का परिणाम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

Kangra: बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे भारी वाहनों पर रोक, Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही होगी सीमित

कांगड़ा में बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।