Himachal: सिरमौर के युवा खिलाड़ियों ने शूलिनी मेला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीते 24 मेडल

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले में मां शूलिनी मेला कमेटी और प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरमौर जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। सिरमौर की माऊंटेन मार्शल आर्ट डोजो नाहन और वर्ल्ड शोतोकन कराटे फैडरेशन (WSKF) के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि नाहन डोजो से 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें अर्पण शर्मा और शिफा ने स्वर्ण पदक, आर्य शर्मा और रूद्राक्ष शर्मा ने रजत, जबकि फराज और दिव्यांश शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किए।

Advertisement – HIM Live Tv

इसी प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शिलाई की छात्राओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। छात्रावास से कुंजन नेगी, अंकिता और शिवानी ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरव हासिल किया। वहीं आरूषी, प्रिया, आरती, संतोष, अमृता, अर्चना और रूबल ने रजत पदक अपने नाम किए। कांस्य पदक पाने वाली छात्राओं में साक्षी, मुस्कान, टीना, अनुष्का ठाकुर, कनिका, दूसरी आरूषी, पायल और स्वाति शामिल रहीं।

यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें सिरमौर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

Kangra: बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे भारी वाहनों पर रोक, Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही होगी सीमित

कांगड़ा में बीड़ चौक से लेंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक Volvo और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। सड़क संकरी होने से लगने वाले जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।